Skyways Share Price: शेयर बाजार में लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद स्काईवेज एयर सर्विसेज (Skyways Air Services) पर निवेशकों की नजर एक बार फिर टिक गई है। कंपनी के जून तिमाही के मजबूत नतीजों और बोर्ड के कई अहम फैसलों के बाद शेयर में शुक्रवार को तेज खरीदारी देखने को मिली। कंपनी ने एक साथ मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी, अंतरिम डिविडेंड और विदेश विस्तार की योजना का ऐलान किया है।
स्काईवेज एयर सर्विसेज ने जून 2026 को खत्म पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया। कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब ₹1,225.17 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह करीब ₹643.50 करोड़ था। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹26.79 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले के ₹11.60 करोड़ से करीब 143% ज्यादा है।
Source: Livemint